निमोनिया को जड़ से खत्म कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 09:46

निमोनिया को जड़ से खत्म करने की 3 असरदार चीजें

निमोनिया के खतरे को कम करने के लिए बेस्ट होम रेमेडीज, आप भी जरूर अपनाएं।
निमोनिया होने के बाद आप इसके लक्षणों को और भी ज्यादा ना बढ़ने देने के लिए अपने किचन में मौजूद इन तीन चीजों का सेवन जरूर करें।

यदि आपका बुखार और खांसी कम होने का नाम नहीं ले रही है, तो सावधान हो जाएं। यह निमोनिया (pneumonia) के होने के खतरे को बढ़ा सकते हैं। निमोनिया का इलाज (treatment of pneumonia) समय पर करवाना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इससे जान भी जा सकती है। इससे कोई भी पीड़ित हो सकता है। निमोनिया एक माइक्रोबियल इंफेक्शन होता है, जो फेफड़ों को प्रभावित करता है। माइक्रोब्स जैसे बैक्टीरिया, वाइरस, फंगी आदि के कारण निमोनिया होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण फेफड़ों में सूजन हो जाती है। इस समस्या को जड़ से दूर करने के लिए डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं के सेवन के साथ ही आप कुछ घरेलू उपचार (Home remedies for pneumonia) भी आजमा सकते हैं। इन घरेलू उपचारों का कोई साइड इफेक्ट शरीर पर नहीं होता है। जानें, कौन से फूड्स हैं, जो निमोनिया के लक्षणों को बढ़ने से रोकते हैं

मेथी के बीज (Methi seeds) 
गर्म पानी में मेथी के बीज को उबालें। उसे छान लें। इसमें शहद चाहें तो मिला दें। ठंडा होने से पहले इसका सेवन करें। इस मिश्रण को आप दिन में 2-3 बार जरूर पिएं। मेथी के बीज में थेराप्यूटिक गुण होता है जो न्यूमोनिया के लक्षणों को कम करता है (foods to prevent pneumonia) और सूजन को कम करता है।

लहसुन (Garlic) 
बुखार या खांसी होने पर प्रत्येक दिन लहसुन की एक कली चबाएं। इससे पहले की आपको निमोनिया होने का खतरा बढ़ जाए अपने आहार में इसे शामिल करें। लहसुन का पेस्ट बनाकर भी आपके अपनी छाती पर लगा सकते हैं। ऐसा रोजाना एक बार करें। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो फेफड़ों और गले से कफ को साफ करता है।

हल्दी (Turmeric) 
निमोनिया से पीड़ित हैं, तो दूध में हल्दी डालकर पीने से आराम मिलेगा। 1 गिलास दूध में 1 चम्मच हल्दी मिलाएं। इसका सेवन नियमित रूप से करें। दिन में दो बार पिएं। हल्दी में करक्युमिन नामक एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-बैक्टीरिया होता है, जो निमोनिया के बैक्टीरिया को नष्ट करता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info